Home » News Update » बोकारो थर्मल में बारिश के दौरान बिजली पोल में धमाका, 50 घर प्रभावित, वीडियो देखें…

बोकारो थर्मल में बारिश के दौरान बिजली पोल में धमाका, 50 घर प्रभावित, वीडियो देखें…

बेरमो-बोकारो थर्मल के जीएम बैसाखी कॉलोनी में बारिश और ओलावृष्टि के दौरान एक बिजली पोल में अचानक जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद पोल में चिंगारियां निकलने लगीं, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बोकारो थर्मल सब स्टेशन में फोन करके बिजली क्लेशन काटने के लिए कहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन बिजली सप्लाई बंद होने से कॉलोनी के लगभग 50 घर प्रभावित हुए हैं और अभी भी अंधेरे में हैं।

बिजली कर्मचारियों ने बताया कि बारिश बंद होने के बाद ही वे मरम्मती कार्य कर पाएंगे। खबर भेजे जाने तक बारिश जारी थी।

 

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal