मो साहबान
चतरा : 12वीं झारखंड राज्य स्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता में चतरा जिले की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में चतरा की टीम ने देवघर को रोमांचक और कड़े संघर्ष के बाद हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य कबड्डी संघ के तत्वावधान में किया गया था, जिसमें राज्य भर से कई टीमों ने हिस्सा लिया। चतरा की बालिकाओं ने पूरे टूर्नामेंट में अपनी दमदार रणनीति, तेजी और टीमवर्क से सभी का ध्यान खींचा। फाइनल में देवघर की मजबूत टीम को मात देकर उन्होंने अपनी श्रेष्ठता साबित की।चतरा टीम की कप्तान ने जीत के बाद कहा, “हमने कड़ी मेहनत की थी और यह जीत हमारी टीम के समर्पण का नतीजा है। कोच और सहयोगियों का पूरा समर्थन मिला।” कोच ने भी टीम की लगन और अनुशासन की तारीफ करते हुए इसे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।इस जीत के साथ चतरा की बालिका टीम ने न केवल जिले का नाम रोशन किया, बल्कि राज्य में कबड्डी के उभरते सितारों के रूप में अपनी पहचान भी मजबूत की। जिला खेल पधाधिकारी तुषार राय ने टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
