टंडवा(चतरा)रविवार को टंडवा में शिरोमणि वीर बाबा चौहरमल की जयंती उत्साह पूर्वक टंडवा थाना के समीप पासवान टाउन हॉल में मनाई गई। शिरोमणि वीर चौहरमल की प्रतिमा में पासवान समाज के प्रबुद्ध लोगों ने पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करते हुए जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई।जिसके उपरांत पासवान समाज के उपस्थित तमाम प्रबुद्ध लोगों को अंग वस्त्र देकर प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि में टंडवा थाना के सब इंस्पेक्टर शिवमणि पासवान ने अपने वक्ताओं में कहा कि शिरोमणि वीर चौहरमल जिन्हें बाबा चौहरमल या चूहरमल भी कहा जाता है, एक लोक नायक थे, वे बहुजनों के महानायक थे व उनका जीवन त्याग और संघर्ष से भरा था। बाबा चौहरमल का जन्म चार अप्रैल 1313 को चैत पूर्णिमा के दिन मोकामा अंचल के घोरौनी टोला अंजनी में हुआ था। वे समाज हित के लिए ब्राह्मणी व सामंती ताकतों से लगातार संघर्ष करते रहे। वे दुसाध (पासवान) जाति के बमहान पुरुष थे और उन्हें दुसाध जाति का कुल देवता माना जाता है। समाजसेवी रामदेव पासवान ने उपस्थित पासवान परिवारों को शिरोमणि वीर चौहरमल की जन्म कथाओं की वर्णन कर जीवन शैली के विषय में सभी को अवगत करवाया। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने शिरोमणि वीर चौहरमल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी पूजा की,कार्यक्रम को सफल बनाया। मौजूद गोपाल पासवान,प्रोफेसर रामदेव पासवान,विजय पासवान, अवध पासवान,बब्लू पासवान,पवन पासवान,संजय पासवान,मुकेश पासवान, सुधीर पासवान,छोटन पासवान,मदन पासवान, सचिन पासवान,राजकुमार रही,उपेंद्र पासवान,छोटा बाबू ,राजू पासवान, शिवशंकर पासवान, दिनेश पासवान,लीलाधर पासवान, राजकुमार पासवान,ज्योति पासवान एवं सैकड़ो पासवान परिवार को उपस्थित थे।

