इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर रिम्स निदेशक के पद को जाति से जोड़कर राजनीति करने का आरोप लगाया
Ranchi News: झारखंड हाईकोर्ट ने सोमवार को रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) के निदेशक डॉ. राजकुमार को पद से हटाने के राज्य सरकार के 17 अप्रैल 2025 के आदेश पर रोक लगा दी। कोर्ट के इस फैसले के बाद डॉ. राजकुमार ने फिर से रिम्स निदेशक का पदभार संभाल लिया है।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार, रिम्स प्रशासन, और स्वास्थ्य सचिव को नोटिस जारी कर 6 मई 2025 तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
इस मामले पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वे कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर रिम्स निदेशक के पद को जाति से जोड़कर राजनीति करने का आरोप लगाया।
