शिशु ज्ञान निकेतन सेरनदाग में सत्र 2025-26के लिए चिल्ड्रेन पार्लियामेंट का हुआ गठन
छठवीं कक्षा की पुनम कुमारी बनीं प्रधानमंत्री

कामेश्वर गुप्ता
टंडवा(चतरा)प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेरनदाग में संचालित विद्यालय शिशु ज्ञान निकेतन में दिनांक 29 अप्रैल दिन मंगलवार को सत्र 2025-26का चिल्ड्रेन पार्लियामेंट (बाल संसद) का गठन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधान शिक्षक मनोज कुमार साहू ने की तथा संचालन सहायक शिक्षिका संगीता कुमारी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष 2025-26के लिए चिल्ड्रेन पार्लियामेंट का गठन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री पुनम कुमारी,उप प्रधानमंत्री बबली कुमारी,अंश कुमार, शिक्षा मंत्री काकली कुमारी, पेयजल मंत्री मेघराथ कुमार, सफाई मंत्री दिपीका कुमारी,ज्योति कुमारी,भोजनावकाश मंत्री मधू कुमारी, पल्लवी कुमारी,प्रार्थना सभा मंत्री शिवराज कुमार, आयुष कुमार घंटी मंत्री चंदन कुमार सिंह एवं नितिश कुमार एवं कक्षा मुनेटर छठी /पांचवीं कक्षा से सुग्गी कुमारी , चौथी कक्षा से नेहा कुमारी,तीसरी कक्षा से सक्षम कुमार,दुसरी कक्षा से शंभू ककुमार, पहली कक्षा से आंचल कुमारी यूकेजी से कार्तिक कुमार एवं एलकेजी से राधा कुमारी को बनाया गया है। नव गठित पदाधिकारियों को पद एवं उनकी जबाबदेही तथा उनकी ज़िम्मेदारियों का बोध कराते हुए पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार साहू, सहायक शिक्षक योगेन्द्र कुमार मिश्रा,तथा शिक्षिका संगीता कुमारी,ललिता कुमारी समेत सैकड़ों विद्यालय के बच्चें उपस्थित थे।
