मो शाहबान
चतरा: जिले के सदर थाना अंतर्गत बिजली चोरी के खिलाफ बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी रोकथाम हेतु छापेमारी दल घटन कर व्यापक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सदर थाना क्षेत्र के लाइन मोहल्ला, गंधोरी मंदिर, किशुनपुर, न्यू पुलिस लाइन सहित अन्य इलाकों में अवैध बिजली उपयोग के मामलों का खुलासा हुआ। छापेमारी के दौरान 14 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ साथ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई स्थानों पर मीटर से बाईपास कर विद्युत ऊर्जा का अवैध से उपयोग, तार में टोका लगा कर अवैध विद्युत ऊर्जा का उपयोग का मामले सामने आया।
छापेमारी दल में शामिल अनिल कुमार यादव, घंसियांन प्रसाद, शेखर कुमार, मो रमजान, अभिमन्यु कुमार यादव, मो शमीम एवं अन्य कर्मी शामिल थे।
