Home » News Update » अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारियों के साथ की बैठक

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने की सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारियों के साथ की बैठक

तेनुघाट — बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के अगुवाई में कार्यालय कक्ष तेनुघाट में अपराध गोष्ठी की गई। जिसमें अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी बैठक में उपस्थित हुए। वहीं बैठक में उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुऐ कहा की सभी लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन और चोरी, छिनतई जैसे मामले को शीघ्र उद्भेदन करने पर जोर दिया। अभी हाल ही अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह को पकड़ उद्भेदन किया गया है। अविलंब और भी कई मामलों का उद्भेदन शीघ्र किया जाएगा। बहुत से पेंडिंग कांडों का निष्पादन किया गया है और नई केशो का रिव्यू किया जा रहा है।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को उनके कार्य के प्रति की गई मेहनत पर हौसला बढ़ाते हुए सराहा है और निष्ठा पूर्वक कार्य करने की सलाह दिया। समीक्षा बैठक में बहुत सारे कांडों पर चर्चा की गई। साथ ही सभी लंबित मामलों को निष्पादन के लिए कई दिशा निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि सभी लंबित कांडों को यथाशीघ्र निष्पादित करें। अधिकारी के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य किया जाए। सभी लंबित कांडो को जल्द से जल्द निष्पादन करें। साथ ही वारंटी और कुर्की का भी निष्पादन करने का आदेश दिया गया। अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति पर नकेल कसेगा। घटित अपराधिक कारोबार में संलिप्त व्यक्ति पर नकेल कसेगा। घटित अपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों, अवैध नशा कारोबारी ड्रग्स, गांजा एवं जुआ संचालक को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह, रोहित कुमार, जीतेंद्र कुमार, राजेश कुमार प्रजापति, छटन महतो सहित अनुमंडल के पुलिस अधिकारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal