Home » News Update » एसटीपी निर्माण कार्य को लेकर एचओपी ने अधिकारियों संग रुट लाईन का किया निरीक्षण

एसटीपी निर्माण कार्य को लेकर एचओपी ने अधिकारियों संग रुट लाईन का किया निरीक्षण

बेरमो – बोकारो थर्मल में एसटीपी के बंद कार्य को आरंभ करने, नये पाइप लाईन रुट को लेकर डीवीसी के एचओपी ने गुरुवार को कार्यस्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में एचओपी डीवीसी हॉस्पिटल के समीप बंद किये गये कार्य से लेकर एचएमटी के समीप तक के पंपिंग स्टेशन तक का निरीक्षण किया। कार्य आरंभ करने पर वाहनों के रुट को परिवर्तित करने पर भी विचार किया। कार्य आरंभ होने की

स्थिति में एचएमटी कॉलोनी, ओवरब्रिज के नीचे से आनंदमार्ग स्कूल के समीप

रुट डायवर्ट कर छोटे वाहनों की आवाजाही आरंभ की जाएगी। जबकि बड़े वाहनों को

छिल्का पुल, कोनार नदी पर बने लोहा पुल के रास्ते चलाया जाएगा। इसके अलावा कोनार नदी छठ घाट के किनारे बनाये गये एक नंबर एसटीपी तक पाईप लाईन ले जाने के कार्य को लेकर भी रुट का निरीक्षण सतही तौर पर जाकर किया। वर्तमान में जिस रास्ते से पाइप लाइन को ले जाने की योजना थी उसपर रेलवे की ओर से

चहारदीवारी के निर्माण का कार्य आरंभ कर दिया गया है जिसके कारण उस जमीन

पर कार्य करना संभव नहीं है। एसटीपी एक नंबर तक पाइप लाइन ले जाने के लिए

रेलवे स्टेशन स्थित लाउंडृरी, नरेष लोहार के घर से होकर पंचमंदिर के रास्ते पाइप लाइन बिछाया जाएगा। डीवीसी प्रबंधन जिस नये रुट पर कार्य आरंभ करने की योजना बना रही है उसपर वर्तमान में कई घर बने हुए हैं। एचओपी

सुशील कुमार अरजरिया का कहना था कि डीवीसी के उक्त जमीन पर जो भी लोग घर

बनाकर रह रहें हैं वे पाइप लाइन ले जाने के लिए जमीन स्वतः छोड़ देंगे तो कार्य में आसानी होगी। कहा कि कार्य को लेकर सभी छह पंचायतों के मुखिया के साथ वे बैठक भी करेंगे। एचओपी द्वारा किये गये निरीक्षण कार्य में डीवीसी

के डीजीएम काली चरण शर्मा, सिविल के प्रबंधक राहुल उरांव, कल्याणी कुमारी, भू- संपदाधिकारी जॉय अलफास मरांडी, संतोश कुमार, एसटीपी का कार्य करनेवाली कंपनी भरत जी पटेल के प्रोजेक्ट मैनेजर दीन दयाल जांगीर, राजेश सिंह, अर्घा बासु आदि भी थे।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal