Home » News Update » जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न

जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न

चतरा: समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से छात्र छात्राओं का औसत नामांकन एवं आच्छादन, स्वास्थ्य जांच, प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, स्कूल मंथली डाटा एंट्री, एसएमएस की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। औसत नामांकन एवं आच्छादन को लेकर उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार को विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा प्रखंड क्षेत्रों में हुए प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी के बैठक की प्रोसिडिंग का अवलोकन करें और उन समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तरीय बैठक में रखें। जिन विद्यालयों द्वारा एसएमएस भेजने के कार्य में लापरवाही बरती गई है उस विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से कारण पूछा गया।

उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal