टंडवा:अपने सतत समुदाय विकास प्रयासों के तहत, एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना से प्रभावित परिवारों की महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित कर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अवसर पर कुल 18 सिलाई मशीनें परियोजना प्रभावित परिवारों की महिलाओं को सौंपी गईं। इस वितरण कार्यक्रम में एनटीपीसी के अधिकारी, स्थानीय मुखिया और कई समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, ताकि वे सिलाई-कढ़ाई को एक सतत आजीविका विकल्प के रूप में अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।
कामेश्वर गुप्ता की रिपोर्ट,
