Home » News Update » चतरा जिला के 39 वें उपायुक्त के रूप में कीर्तिश्री जी ने पदभार ग्रहण किया

चतरा जिला के 39 वें उपायुक्त के रूप में कीर्तिश्री जी ने पदभार ग्रहण किया

शिक्षा एवं आजीविका सृजन, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कुछ नया करने का उद्देश्य: उपायुक्त

मो शाहबान

चतरा: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिले के 39 वें उपायुक्त के रूप में नव पदस्थापित उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने स्वतः पदभार ग्रहण किया। उन्होंने सरकार की प्राथमिकता को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन दोनों जनता के लिए है। आगे उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से शत प्रतिशत पात्र लाभुकों को लाभान्वित करना और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका सृजन, महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कुछ नया करने का उद्देश्य है।इससे पहले नव पदस्थापित उपायुक्त कीर्तिश्री जी के चतरा जिला आगमन पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज समेत मौके पर उपस्थित अन्य अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal