Home » News Update » कथारा क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक से आरकेएमयू प्रतिनिधियो ने की मुलाक़ात

कथारा क्षेत्र के कार्मिक प्रबंधक से आरकेएमयू प्रतिनिधियो ने की मुलाक़ात

कथारा: हिंद मजदूर सभा से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन कथारा क्षेत्र प्रतिनिधियों ने सीसीएल कथारा की नव पदस्थापित विभागाध्यक्ष कार्मिक माधुरी मेडके से मुलाक़ात करने का कार्य किया। संगठन के प्रतिनिधियों ने श्रीमती मेड़के को फूल का गुलदस्ता देकर कथारा में बेहतरीन कार्यकाल होने की शुभेच्छा प्रदान की। वही श्रमिक हित के कार्य होने पर आरकेएमयू संगठन द्वारा पूरा सहयोग प्रदान करने का अश्वस्त किया। यहां एसओपी श्रीमती मेडके ने भी श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों को अश्वस्त किया कि प्रवधान द्वारा प्रदत सुविधाओं को महाप्रबंधक के निदेशन में पूर्व की तरह धरातल पर उतारने का कार्य किया जाता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के वरीय प्रतिनिधि व जिला परिषद सदस्य आकाश लाल सिंह, कथारा क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष गणेश राम, महाप्रबंधक कार्यालय के अध्यक्ष संतन कुमार, सचिव शक्ति सिंह, स्वांग वाशरी शाखा के अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, सचिव पीयूष कुमार, कथारा कोलियरी के अध्यक्ष नागवन्त प्रसाद,सेफ्टी बोर्ड के सदस्य सतीश वर्णवाल, नचिकेता, गणेश राम, भीम चौहान उर्फ़ छोटू, मयंक सिंह और निशांत साहनी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal