Home » News Update » बकरीद को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक। आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील।

बकरीद को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक। आपसी भाईचारा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील।

असामाजिक तत्वों पर पुलिस- प्रशासन की रहेगी पैनी नजर, होगी त्वरित कार्रवाई।

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी शेयर करनेवालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई।

राँची: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक बकरीद को लेकर जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी।समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में बैठक में शांति समिति के सदस्यों द्वारा बारी-बारी से बकरीद के दौरान बेहतर व्यवस्था को लेकर पूर्व के अनुभवों को साझा करते हुए अपनी-अपनी बातेें रखते हुए सुझाव दिये गये। साफ-सफाई, सुरक्षा, अवशेषों का निपटारा, पानी-बिजली की व्यवस्था और दूसरे पंथ के लोगों की भावनाओं का ख्याल करते हुए सभी ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने की बात कही।

मौक़े पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि शांति समिति के सदस्यों के सुझावों का ध्यान रखते हुए साफ-सफाई, वेस्टेज डिस्पोजल, पानी बिजली आदि की व्यवस्था बेहतर से बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा। नगर निगम एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद के दौरान पानी, बिजली एवं साफ-सफाई की व्यवस्था को लेकर उन्होंने बैठक के दौरान ही नगर निगम, पेयजल एवं बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। वहीं संबंधित पदाधिकारियों द्वारा विभागीय तैयारी के संबंध में समिति के सदस्यों को अवगत कराया गया। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बकरीद के दौरान वेस्ट डिस्पोजल के लिए नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी को वाहन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा भी लोगों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए अपने स्तर से वेस्ट डिस्पोजल की बात कही गयी। बैठक में डीआईजी-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची चंदन सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी, रांची राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक नगर अजीत कुमार, सहायक प्रशासक नगर निगम निहारिका तिर्की, पेयजल, बिजली विभाग के संबंधित पदाधिकारी के साथ शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

अनवर अली की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal