Home » News Update » बाल आयोग ने किया जिले के चंद्रपुरा प्रखंड का निरीक्षण।

बाल आयोग ने किया जिले के चंद्रपुरा प्रखंड का निरीक्षण।

पदाधिकारी बाल हित मे करें कार्य, रुके अनियमितता अन्यथा होगी कार्रवाई- रूचि कुजूर…..

अध्यक्ष व सदस्य ने पर्यावरण दिवस पर किया वृक्षारोपण।

बोकारो: झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य रूचि कुजूर, डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन ने किया बोकारो जिले के चंद्रपुरा प्रखंड का भ्रमण सह निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम बोकारो परिसदन के सभागार में बाल हित और अधिकार के विषय पर जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। मौके पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ सुमन गुप्ता, नावाडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार हेमब्रम, अंचलाधिकारी अभिषेक कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी अनीता झा, जिला बाल विकास परियोजना पदाधिकारी राज किशोरी खलखो, जिला बाल कल्याण समिति सदस्य रेनू रंजन, मो. राज़ी अहमद, प्रगति शंकर, महिला पर्यवेक्षका सोनी गुप्ता, शालिनी कुमारी,लक्ष्मी कुमारी, अजीत राणा उपस्थित थे।

 

आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण-

 

बैठक में झारखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य रूचि कुजूर ने सरकार की योजनाओं एवं उनके कार्यान्वयन सम्बंधित जानकारी क्रमवार लिया। तत्पश्चात चंद्रपुरा प्रखंड अंतर्गत तेलो मध्य और पपलो पंचायत अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। तत् पश्चात भंडारटोला 2 का आंगनबाड़ी केंद्र, जाहरनाथ टोला, देवनबांध, जुनैर जुनैरतांड इत्यादि आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया तथा उक्त आंगनबाड़ी में हो रहें अनियमितता की जाँच भी किया।

 

वहीं निरीक्षण कार्यक्रम के बाद सदस्यगण झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बेबी देवी से मिलने उनके आवास गई। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोग की अध्यक्ष के साथ मिलकर आंगनबाड़ी केंद्र और जगरनाथ महतो कॉलेज मे वृक्षारोपण भी किया।

मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal