चतरा: पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार मयूरहंड थाना क्षेत्र के सोकी नदी के आसपास अवैध रूप से संचालित महुआ शराब की भट्ठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन भट्ठियों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

मयूरहंड थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोकी नदी के किनारे स्थित जंगली इलाकों में अवैध शराब निर्माण स्थलों पर दबिश दी। इस दौरान बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब और शराब बनाने के लिए उपयोग होने वाले जावा महुआ को जब्त कर नष्ट किया गया। हालांकि, कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण से जुड़े लोग मौके से फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस तरह के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में नशे की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में अवैध शराब के खिलाफ जागरूकता बढ़ने की उम्मीद है।
थाना प्रभारी ने कहा कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मो शाहबान की रिपोर्ट,
