Home » News Update » माननीय राज्यपाल झारखंड को दी गई गार्ड ऑफ ऑनर

माननीय राज्यपाल झारखंड को दी गई गार्ड ऑफ ऑनर

युगान्तर भारती संस्था द्वारा तेलमच्चो, बोकारो में आयोजित ‘देवनद-दामोदर महोत्सव-2025’ में शामिल होने बोकारो पहुंचें थे माननीय राज्यपाल।
विश्व पर्यावरण दिवस पर माननीय राज्यपाल, माननीय विधायकगणों ने बोकारो परिसदन परिसर में किया पौधरोपण।

 

बोकारो: राज्य के माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के बोकारो आगमन पर बोकारो परिसदन उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह समेत अन्य* प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पूर्व, सभी ने पुष्प गुच्छ देकर माननीय राज्यपाल का स्वागत किया।

 

आगे, माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, माननीय विधायक जमशेदपुर पश्चिमी सरयू राय एवं माननीय विधायक बोकारो श्वेता सिंह ने आज विश्व पर्यावरण दिवस* के अवसर पर बोकारो परिसदन परिसर में पौधारोपण किया।

 

उल्लेखनीय हो कि, माननीय राज्यपाल जिले के चास प्रखंड में युगान्तर भारती संस्था द्वारा तेलमच्चो, ब्रिज के समीप आयोजित ‘देवनद-दामोदर महोत्सव-2025’ में शामिल होने के लिए बोकारो आएं थे।

 

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार जी को जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किया गया। मौके पर जिला व अनुमंडल स्तर के सभी प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

मोहम्मद सिराज की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal