Home » News Update » विश्व पर्यावरण दिवस पर डीवीसी बीटीपीएस प्रबंधन ने निकाला पैदल मार्च।

विश्व पर्यावरण दिवस पर डीवीसी बीटीपीएस प्रबंधन ने निकाला पैदल मार्च।

बेरमो : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीवीसी बीटीपीएस प्रबंधन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद ग्राउंड और प्लांट के मुख्य द्वार पर पौधारोपण किया। पौधारोपण के बाद आम जनता के बीच पौधों का वितरण किया गया, साथ ही जूट बैग का भी वितरण किया गया।इस अवसर पर परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।इस दौरान वरिष्ठ महाप्रबंधक मधुकर श्रीवास्तव, महाप्रबंधक राजेश विश्वास, उपमहाप्रबंधक कालीचरण शर्मा, नरेश मुरासकर, तिताबुर रहमान, सरफराज शेख, अमित कुमार, रौशन कुमार, रजत दे, राहुल ओरेन, मंटू कुमार, शाहिद इकराम, सूरज तिवारी, दीनानाथ शर्मा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और आम जनता से भी इसमें सहयोग करने की अपील की।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal