बोकारो: उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देशानुसार दिनांक 10/06/2025 को बोकारो जिला के विभिन्न स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
जिसमें चंद्रपुरा थाना अन्तर्गत राजबेड़ा के समीप अवैध रूप से बालू खनिज का उत्खनन कर प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया। जिसे विधिवत जप्त कर चंद्रपुरा थाना को सुपुर्द करते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
इसी क्रम में बेरमो थानांतर्गत फुसरो बाजार के समीप अवैध रूप से स्टोन चिप्स का प्रेषण करते हुए 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया,जिसे बेरमो थाना को सुपुर्द किया गया।
उक्त अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू एवं पुलिस बल आदि मौजूद थे।
मोहम्मद सेराज की रिपोर्ट,
