बेरमो: जरीडीह अंचल क्षेत्र के बांधडीह उतरी पंचायत अंतर्गत भुचूंगडीह में जमीनी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई जिसमें चार व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीड़ित रामबिलास महतो ने बताया कि रिश्ते के विष्णु भगवान नामक व्यक्ति हमारे जमीन पर कब्जा करने का मंसूबा लेकर कार्य करवा रहे था ।
जब इस बात के लेकर पूछताछ करने गए तो बहस हो गई जो झड़प में तब्दील हो और जो लोग बीच बचाव के लिए आए उसके साथ भी दुर्व्यवहार किया गया । पीड़ित ने कहा कि गोपाल महतो, शत्रुघ्न महतो, पूजा कुमारी को घर में बंधक बना कर रॉड आदि चीजों से जमकर पीटा गया। इधर घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को उठाकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल जैनामोड ले आई। फिलहाल घटना को लेकर पुलिस पीड़ित के आवेदन के आधार पर जांच में जुट गईं है।
राजेश सागर की रिपोर्ट,
