Home » News Update » प्रखंड स्तरीय आयुष विभाग के द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य कैंप, प्रचार के आभाव मे नही पहुचे लोग

प्रखंड स्तरीय आयुष विभाग के द्वारा लगाया गया स्वास्थ्य कैंप, प्रचार के आभाव मे नही पहुचे लोग

परवेज़ आलम की रिपोर्ट

पलामू जिला के नौडीहा बाजार प्रखंड परिसर मे आज बुधवार क़ो प्रखंड स्तरीय आयुष विभाग के द्वारा दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का शुभारम्भ प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राम नारायण खलको ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शुरू किया गया,, इस मौके पर बीस सूत्री अध्यक्ष उदय पासवान, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य परवेज़ आलम डॉक्टर संतोष कुमार रवि, प्रखंड के बड़ा बाबू पंकज कुमार एंव कई अन्य डॉक्टर तथा ग्रामीण जनता मौजूद थे, लेकिन इस कैंप से संबंधित प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण कैंप मे बहुत कम लोग दिखे वो भी ब्लॉक के काम से आए हुए लोग ही दिखे, वैसे यह कैंप कल गुरुवार के शाम चार बजे तक चलेगा, कैंप मे मौजूद डॉक्टर से प्रखंड प्रमुख रेशम कुमारी एंव प्रखंड विकास पदाधिकारी राम नारायण खलको ने अपने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाते दिखे गए, वही कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परवेज़ आलम ने कहा की आयुष विभाग के द्वारा कैंप के नाम पर खानापूर्ति की गई हैं एंव क्षेत्र मे कोई प्रचार प्रसार नहीं होने के कारण बहुत कम लोग कैंप मे दिखे, सरकार का उदेश्य कैंप लगाने से अधिकांश लोगो का लाभ मिले लेकिन यहां तो बिना प्रचार के ही कैंप लगा कर केवल कॉलम पूरा किया जा रहा हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal