बेरमो :-आज कोनार डैम में कार्यपालक निदेशक (वित्त), जयदीप मुखर्जी, वरीय प्रबंधक(वित्त) सत्यकाम और भरत सिंह का कोनार डैम का दौरा हुआ। कार्यपालक निदेशक (वित्त) ने कहा कि यहां आनेवाली सौर परियोजनाओं को लेकर डीवीसी वित्तीय रूप से पूर्ण सक्षम है और समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।
परियोजना प्रधान राणा रणजीत सिंह ने उनका स्वागत जीवन संजीवनी और मोमेंटो देकर स्वगत किया। अधिकारियों ने कोनार निरीक्षण भवन में रात्रि विश्राम किया और आज बीटीपीएस के लिए प्रस्थान कर गए। स्वागत में डॉक्टर बी एन मंडल, प्रबंधक असैनिक गोपाल महतो, रबी रंजन और कार्यपालक चंद्रशेखर सीएसआर प्रभारी सुनील कुमार आदि गणमान्य उपस्थित थे।
बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,
