Home » News Update » झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रांची स्थित नेपाल हाउस में इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रांची स्थित नेपाल हाउस में इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

Ranchi: शुक्रवार को मंत्री पेय जल एवं स्वच्छता ,उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने रांची स्थित नेपाल हाउस में इंटरनेशनल स्पिरिट्स एंड वाइंस एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ISWAI) के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान राज्य में राजस्व वृद्धि, बाजार में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई। प्रतिनिधियों ने विभिन्न व्यावहारिक सुझाव साझा किए, जिन्हें मंत्री ने गंभीरतापूर्वक सुना और सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रस्तुत सुझावों का गहन परीक्षण करें और आवश्यकतानुसार निर्णय लें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार उद्योग और उपभोक्ता दोनों के हितों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है। मौके पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि हमारा प्रयास ऐसा वातावरण तैयार करना है जिससे राज्य में निवेश को प्रोत्साहन मिले, रोजगार के नए अवसर सृजित हों और साथ ही राज्य के राजस्व में सतत वृद्धि सुनिश्चित हो। सरकार का लक्ष्य केवल राजस्व प्राप्ति नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal