Home » News Update » अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीवीसी कोनार में योग शिविर:

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डीवीसी कोनार में योग शिविर:

बेरमो -योग दिवस 2025 पर डीवीसी कोनार डैम में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन माननीय योग गुरु अरविंद सिन्हा जी ने किया। सिन्हा जी ने योग का महत्व को बताया और योग का प्रशिक्षण दिया। योग के विभिन्न मुद्राओं के फायदे भी बताए और कहा कि योग करे और रोग को से दूर रहे। योग शरीर को पूरी तरह से शुद्ध करती है। मेडिकल साइंस भी इसके लाभ से वाकिफ है। कोनार जैसे सुंदर प्राकृतिक माहौल योग खेलिए पूर्णतः अनुकूल है। उन्होंने योग प्रोटोकॉल के तहत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को योग संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में खुद परियोजना प्रधान, डॉक्टर बी एन मंडल, सीएसआर कार्यपालक सुनील कुमार, सब स्टेशन प्रभारी प्रवीण सिन्हा, विद्यालय के प्राचार्य बी के महतो, राजेश्वर रजक, अशोक कपूर, संजय दास, मुनेश्वर लाल, टेकलाल महतो, सरयू महतो और 70 लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम लगभग दो घंटे चला। सभी लोगों ने बड़े उत्साह और हर्ष के साथ योग किया। परियोजना प्रधान ने योग गुरु को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal