टंडवा: विधायक उज्जवल दास ने टंडवा का दौरा किया।इस दौरान बाढ़ पीड़ित दूकान दार और परिजनों से मुलाकात की। दूकान दारो की पीड़ा सुनने के बाद विधायक ने चतरा डीसी और सीओ से बात कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। बताया गया कि वे चुन्दरू परिसर और पीपा पुल का भी निरीक्षण किया।इस दौरान वे एनटीपीसी प्रबंधन से बात कर कहा कि भविष्य में बाढ का पानी शहर में न घुसे,इसका उपाय निकालने को कहा । विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को मुआवजा हर हाल में मिलना चाहिए। 

