Home » News Update » अभ्यास मैच में खेलो इंडिया सेंटर चतरा ने सिमरिया को 2-1 से हराया।

अभ्यास मैच में खेलो इंडिया सेंटर चतरा ने सिमरिया को 2-1 से हराया।

चतरा: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को खेलो इंडिया सेंटर चतरा और सिमरिया के बीच एक रोमांचक फुटबॉल अभ्यास मैच खेला गया। खेलो इंडिया सेंटर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिमरिया को 2-1 से हरा दिया।

 

पहले हाफ में खेलो इंडिया सेंटर के तिलेश्वर घांझु और सौरव कुमार ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ में सिमरिया की ओर से एक गोल किया गया, लेकिन खेलो इंडिया सेंटर की मजबूत रणनीति और समन्वय ने उन्हें जीत तक पहुंचाया।

 

खेलो इंडिया सेंटर के कोच बासुदेव उरांव ने बताया कि इस मैच का आयोजन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने और प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान करने के लिए किया गया था। उन्होंने कहा, यह अभ्यास मैच खिलाड़ियों के कौशल और आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

दर्शकों ने दोनों टीमों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन की सराहना की और खिलाड़ियों का जमकर हौसला बढ़ाया।

मो शाहबान की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal