Home » News Update » जिप सदस्य के नेतृत्व में राजा बाजार के ग्रामीणों ने सबस्टेशन का घेराव किया।

जिप सदस्य के नेतृत्व में राजा बाजार के ग्रामीणों ने सबस्टेशन का घेराव किया।

बेरमो : बोकारो थर्मल गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत राजा बाजार में दो दिनों से ट्रांसफार्मर के जलने के कारण ठप विद्युतापूर्ति बहाल करने एवं ट्रांसफार्मर मरम्मत की मांग को लेकर जिप सदस्य शहजादी बानो के नेतृत्व में राजा बाजार के ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात्रि कॉलोनी बिजली सबस्टेशन एवं इंचार्ज राकेश कुमार का घेराव किया. बुधवार की रात्रि ठनका ठनकने के कारण राजा बाजार में लगा 250 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था जिसके कारण पूरे राजा बाजार की बिजली सप्लाई ठप हो गयी है,और दो दिनों से ग्रामीण बिना बिजली के रहने को विवश हैं.रमजान के महीने में भी वहां पर लगे 500 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया था.बेरमो विधायक कुमार जयमंगल के हस्तक्षेप के बाद प्रबंधन ने 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल की थी.राजा बाजार में लगा ट्रांसफार्मर लोड नहीं ले पा रहा है और जल जाता है.जिप सदस्य और राजा बाजार के ग्रामीणों द्वारा हो हंगामा करने के बाद तथा जिप सदस्य द्वारा एचओपी सुशील कुमार अरजरिया एवं डीजीएम काली चरण शर्मा से मोबाइल मामले को लेकर बात करने के बाद एचओपी ने कहा कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है और जले ट्रांसफार्मर को मरम्मत करने पर सहमति जताई और तब तक रेलवे स्टेशन के समीप हनुमान मंदिर के सामने के ट्रांसफर्मर से डॉरमेट्री के काटकर रखे गये ब्रेकर को ऑन कर अस्थाई रुप से बिजली देने की घोषणा के बाद सभी ने सबस्टेशन का घेराव समाप्त किया.जिप सदस्य का कहना था कि मुहर्रम का समय है और ताजिया बनाने का काम चल रहा है और ऐसे में बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को पर्व मनाने में भी काफी कठिनाई हो रही है.जिप सदस्य ने कहा कि स्थायी रुप से समाधान नहीं निकाला गया तो सबस्टेशन घेराव के साथ-साथ पावर प्लांट का गेट जाम आंदोलन भी किया जाएगा.

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal