Home » News Update » धनबाद।तोपचांची का बेटा तफसीर इकबाल बना हैदराबाद का आइजी।

धनबाद।तोपचांची का बेटा तफसीर इकबाल बना हैदराबाद का आइजी।

धनबाद : धनबाद जिले के तोपचांची प्रखंड मुख्यालय निवासी तफसीर इकबाल हैदराबाद (तेलांगना) के पुलिस महानिरीक्षक(आइजी पुलिस) बनाए गए हैं। उन्होंने बुधवार को प्रभार भी ग्रहण कर लिया है। इधर तफसीर इकबाल के हैदराबाद के आइजी पुलिस बनने पर उनके पैतृक गांव तोपचांची के लोग खुशी से झूम उठे हैं। सेवानिवृत शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता मुमताज आलम ने देवभूमि झारखंड न्यूज को बताया कि तफसीर इकबाल तोपचांची के दिवंगत डॉक्टर एसएन इकबाल के पुत्र हैं। तफसीर इकबाल 2008 बैच के आइपीएस हैं। उनका कैडर पहले आंध्रप्रदेश था और अब तेलांगना है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा तोपचांची मध्य एवं उच्च विद्यालय में हुई थी। इसके बाद टीएनबी कॉलेज भागलपुर से उन्होंने पढ़ाई की थी। उच्चतर शिक्षा उन्होंने अलीगढ़ से प्राप्त की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal