पलामु/नौडीहा: पुरे देश भर मे मुहर्रम मनाया गया और इमाम हुसैन की शहादत क़ो याद किया गया, गौरतलब हैं की आज के दिन 10 वीं मुहर्रम 61 हिजरी यानि 10 अक्टूबर 680 ईस्वी क़ो क़र्बला के मैदान मे इमाम हुसैन और यजीद के बिच हुए जंग मे शहीद हो गए थे, इमाम हुसैन की शहादत से पुरे दुनिया क़ो प्रेरणा मिला की इमाम हुसैन ने सच, इंसाफ और इंसानियत के लिए शहीद हो गए पर अन्या से समझौता नहीं किया, चुकी यजीद के उमय्यद खलीफा ने मक्का के लोगो क़ो डरा धमका कर वहा का शासक बन गया था लेकिन मक्का के लोग अपना शासक इमाम हुसैन क़ो ही मानते थे,उमय्यद खलीफा लोगो क़ो शोषण करता था जो इमाम हुसैन ने उसके खिलाफ विरोध किया करते थे,और फिर जंग हुआ जिसमे इमाम हुसैन के 72 साथियो उस जंग मे मारे गए, उन्ही के याद मे हर वर्ष मुहर्रम मे उनकी शहादत क़ो याद की जाती हैं, वही पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत खैरादोहर, सरैडीह, शाहपुर, तेलियाडीह, नामुदाग, डुमरी, मे मुहर्रम के मौके पर कलाकारों ने एक से बढकर एक ताजिया बनाया था जो लोगो के आकर्षक केंद्र बना रहा, वही सरैडीह मेला के मैदान मे थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने लाठी ग़दका खेलकर आपसी भाई चारा का सन्देश दिया, इस मौके पर अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राम नारायण खलको, जिला परिषद सदस्य सुदामा पासवान, सरैडीह मुखिया पति धनजय प्रसाद, शाहपुर मुखिया पति बिन्दा साव, शाहपुर मुस्लिम कमिटी के अध्यक्ष जन्नत हुसैन, मुमताज़ आलम, सनाउल्लाह अंसारी, खैरादोहर मुहर्रम जुलुस के मौके पर मुखिया पति राजेश्वर राम, पंचायत समिति संतोष यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष परवेज़ आलम, फैजुल हक़, सुहैल हक़, रहामतुल्लाह अंसारी, ललन राम, के साथ अन्य सैकड़ो लोग मौजूद थे, नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत शांतिपूर्ण रूप से मुहर्रम सम्पन्न हो गया।
परवेज़ आलम की रिपोर्ट,
