गिरिडीह: सोमवार को इनर व्हीलक्लब गिरिडीह सनशाइन का पांचवा पद स्थापना समारोह संपन्न हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पीडीसी डॉक्टर दीप्ति सहाय पटना से चलकर अपनी उपस्थिति दर्ज की।कार्यक्रम की शुरुआत इनर व्हील प्रेयर आईएसओ दीप्ति सिंहा के द्वारा किया गया और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इसके उपरांत क्लब की सदस्य विभूति रंजन ने गणेश वंदना करके सबका स्वागत किया। उसके बाद क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष कविता राजगढ़िया ने सभी को मेडिसिनल पौधा देते हुए सम्मानित किया। वंही ्इस दौरान मंच संचालन का कुशलता से संचालन करते हुए नमिता जमुआर ने सभी को तहे दिल से अभिनंदन किया। तत्पश्चात सत्र 2024 25 की अध्यक्षता सोनाली तरवे अपने कार्यकाल में किए हुए योजनाओं का विवरण देते हुए सभी सदस्यों को टोकन आफ लव देकर सम्मानित किया । इस मौके पर मुख्य रूप से फाउंडर पीडीसी पूनम सहाय चार्ट प्रेसिडेंट रंजना बगेड़िया और पास्ट प्रेसिडेंट अर्चना कुमारी को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित कियागया।
उसके बाद सत्र 2024-25 की सेक्रेटरी राखी झुनझुनवाला ने बहुत ही सुंदर तरीके से पीपीटी के साथ अपनी क्लब की गतिविधियों का विवरण दिया जिसमें लगभग 105 प्रोजेक्ट के विवरण थे । वंही ्इस मौके पर सत्र 2025-26 की नवनियुक्त प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया का परिचय बहुत ही खूबसूरत तरीके से नेहा राजगढ़िया के द्वारा प्रस्तुत किया गया उनके बारे में बताया गया कि कविता राजगढ़िया एक जुझारू महिला है और मुझे विश्वास है कि वह अपने सत्र में क्लब को और ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। वंही नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट कविता राजगढ़िया ने अपने स्वागत भाषण में सभी को दिल की गहराइयों से स्वागत करते हुए अपने आने वाले सत्र के लिए विभिन्न योजनाओं को सबके सामने प्रस्तुत किया इंटरनेशनल एसोसिएशन और जिला से मिले हुए लक्ष्य के अनुरूप काम करने के लिए उन्होंने बहुत सारे प्रोजेक्ट और और ऑब्जेक्टिव्स बताएं। उसके बाद प्रेसिडेंट कविता राजगरिया ने अपनी टीम का परिचय देते हुए सभी को नेपल पिन पहनकर इंडक्ट किया और अपनी तरफ से बहुत खूबसूरत फाइल भी प्रदान किया। इस अवसर पर क्लब सेक्रेटरी स्मृति आनंद ने 1 जुलाई से 7 जुलाई तक किए जाने वाले क्लब के सभी प्रोजेक्ट पर विशेष प्रकाश डाला लगभग 8 प्रोजेक्ट हमारा क्लब एक से 7 जुलाई के बीच में कर चुका है। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थी।

