Home » News Update » केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में वन महोत्सव के अन्तर्गत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन।

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में वन महोत्सव के अन्तर्गत एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का आयोजन।

बेरमो – केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम का गया। इस कार्यक्रम का आयोजन केन्द्र सरकार के निर्देशानुसार विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने एक पेड़ माँ के नाम के तहत एक पेड़ लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अभिभावक माताओं ने अपने पाल्य/पाल्या के साथ मिलकर संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए पर्यावरण जागरूकता, वन संरक्षण, वनों का महत्व, जीवन शैली में परिवर्तन और वनों की उपयोगिता आदि बिंदुओं पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने सभी को अधिकाधिक वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने एक दूसरे का आभार व्यक्तित्व करके कार्यक्रम का समापन किया।

राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal