गिरिडीह: माले कार्यालय में कॉमरेड मिथलेश सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक में माले ऑफिस का झंडा झुकाया गया, नारे लगाए गए, इनके तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। वही गिरिडीह माले ऑफिस में माले नेता राजेश सिन्हा, राजकुमार राय, चुन्नू, नौशाद, मजहर, कन्हैया सिंह, दिलीप राय की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा किया गया।
वही महुवाटांड़ असंगठित मजदूर मोर्चा ने भी कार्यालय में मोर्चा के सदस्यों के साथ मसूदन कोल, कन्हाई पांडेय, किशोर राय, लखन कोल, गुलाब कोल की अगुवाई में की गई। गौर तलब है कि मार्क्सवादी समन्वय समिति (एमसीसी) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के ऐतिहासिक एकीकरण में कॉमरेड मिथिलेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। वे मज़दूर वर्ग के प्रबल समर्थक थे और डायलिसिस के दौरान भी जनसंघर्षों में सक्रिय रूप से शामिल रहे। उनकी अदम्य भावना बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (बीसीकेयू) के उनके नेतृत्व और हाल ही में, 9 जुलाई को अखिल भारतीय कोयला मज़दूर हड़ताल में उनकी साहसिक भागीदारी में परिलक्षित हुई। वंही
डायलिसिस पर होने के बावजूद, वे झारखंड के मज़दूर वर्ग के संघर्षों में गहराई से शामिल रहे। बीसीकेयू के अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने निजीकरण और मज़दूर-विरोधी श्रम संहिताओं के ख़िलाफ़ 9 जुलाई की अखिल भारतीय हड़ताल में झारखंड के कोयला मज़दूरों का नेतृत्व किया।
इस श्रद्धांजलि सभा के मौके पर मो तबारक उर्फ चुन्नू, भीम कोल, मो सलीम अंसारी, यंग नौशाद, कन्हैया सिंह, मो मजहर, जयकुमार दास, नरेश कुमार तुरी, राजकुमार राय, दिलीप राय, कन्हाई पांडे, गुफरान, मधुसूदन कोल, किशोर राय, गुलाब कोल, लखन कोल, धरम हजाम आदि मौजूद थे।
