पलामू: जिला के नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत खैरादोहर पंचायत के ग्राम लकड़ाही मे पशु चरा रहे 65 वर्षीय बैजनाथ यादव एंव सरिता देवी 40 वर्ष पति मनोज ठाकुर क़ो वज्रपात गिरने से घायल हो गए वही गाय क़ो घटना स्थल पर ही मौत हो गई, सुचना मिलते ही पंचायत समिति संतोष यादव ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों क़ो लेकर छतरपुर अनुमण्डलीय अस्पताल मे पहुचे जहाँ डॉक्टरों ने जाँच पड़ताड़ कर बैजनाथ यादव एंव सरिता देवी क़ो बेहतर इलाज के लिए मेडनीनागर सदर अस्पताल मे रेफर कर दिया गया,वही सिलदा खुर्द मे भी वज्रपात गिरने से उदय सिंह की 17 वर्षीय पुत्री बिन्दा कुमारी घायल हो गई हैं जिसका भी इलाज चल रहा है,
यह घटना लग भग साढ़े तीन बजे के आस पास बताई जा रही है जो वर्षा के साथ तड़का मलका मे दोनों जगहों पर वज्रपात गिरने से चार व्यक्ति घायल हुए है और एक दुधारू की घटना स्थल पर मौत हो गई है, गाय बैजनाथ यादव क़ो बताई जा रही है।
परवेज़ आलम की रिपोर्ट,
