Home » News Update » असम विधानसभा की समिति कल राँची से देवघर के लिए रवाना होगी ।

असम विधानसभा की समिति कल राँची से देवघर के लिए रवाना होगी ।

झारखण्ड विधानसभा: असम विधानसभा की सरकारी उपक्रमों से संबंधित समिति के सभापति माननीय रमेंद्र नारायण कलीटा एंव माननीय सदस्या सिबामोनी बोरा के नेतृत्व में समिति आज झारखंड ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड ,झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड, झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में ऊर्जा विभाग के साथ पतरातू डेम परिसर स्थित सरोवर बिहार एवं NTPC लिमिटेड एवं झारखंड सरकार के संयुक्त उद्यम (PVUN) पतरातू प्लांट में बैठक की ।

समिति ने झारखंड में ऊर्जा की आत्मनिर्भरता संचरण एवं वितरण की व्यवस्था के संबंध में पूरी जानकारी ली ।

बैठक में सभापति द्वारा झारखंड में 200 यूनिट बिजली आम जनता को नि शुल्क उपलब्ध कराने की सरकारी योजना की सराहना की तथा उन्होंने कहा कि झारखंड बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर बहुत क़रीब हैं यहाँ के बिजली उत्पादन और वितरण के बीच कम अंतर रह गया है। बैठक में सोलर एनर्जी एवं हाइड्रल प्रोजेक्ट्स के संबंध में भी विभिन्न आयामों पर जानकारियां साझा की गई।बैठक के बाद समिति ने पतरातू स्थित PVUN थर्मल पावर एवं पतरातू ग्रिड का भ्रमण भी किया।

बैठक में मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी संयुक्त सचिव ऊर्जा विभाग, शिव शंकर प्रसाद सिंह कार्यकारी निदेशक, सुधीर कुमार सिंह ED प्रोजेक्ट, राजलाल पासवान ,महाप्रबंधक संयुक्त प्रक्षेत्र हज़ारीबाग़, और प्रवीन राम उप महाप्रबंधक संचालन ,अंचल हज़ारीबाग़

संजय कुमार सिंह ,वरीय प्रबंधक सिकिदरी परियोजना राकेश पांडेय वरीय प्रबंधक JBUNL एवं संबंधित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

PVUN के साथ समिति की बैठक में अशोक कुमार सहगल ,मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (PVUN) के अगुवाई में PVUN के पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लिया और समिति को यह जानकारी दी कि NTPC एवं झारखंड सरकार के संयुक्त उद्यम के रूप में PVUN 800 मेगावाट बिजली उत्पादन की ओर अग्रसर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal