Home » News Update » युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

युवाओं के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

रांची: 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक रांची के खेलगांव में आयोजित होने वाले संभावित सेना भर्ती रैली को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी, पुलिस अधीक्षक शहर,अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

बैठक के दौरान संभावित सेना भर्ती रैली को लेकर कर्नल विकास भोला ने कहा की रांची जिला के युवाओं को सेना में ज्यादा से ज्यादा शामिल करना हमारा लक्ष्य है। रांची जिला के युवा ज्यादा से ज्यादा सेना में भर्ती हो कर अपना भविष्य बनाए। ये हमारी प्राथमिकता है। कर्नल द्वारा कहा गया कि जो युवा रैली में भाग लेंगे उन्हें मौलिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वहीं उपायुक्त ने कहा की सभी सेना में शामिल होने वाले उम्मीदवार दलालों से सावधान रहें। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से विशेष रूप से कहा की सेना भर्ती पुरे पारदर्शिता तरीके से होती है। इसमें कोई भी भर्ती प्रक्रिया की सभी अर्हता पूरी नही करता उनका भर्ती किसी भी हालत में नही हो सकता इसलिए आप सभी उम्मीदवार दलालों से दूर रहें और उनके किसी भी झांसे में नही आने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal