गिरिडीह: प्रखंड कार्यालय प्रांगण में निर्मित चार कियोस्क को लेकर सस्पेंस आखिरकार समाप्त हो गया। गौरतलब है कि पिछले दिनों इस मय नवनिर्मित कियोस्क भवन का उद्घाटन समारोह पूर्वक संपन्न हुआ था। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गाण्डेय विधायक कल्पना सोरेन शामिल हुई थीं।
वहीं जानकारी के अनुसार इस चार कियोस्क के लिए आवेदन देने वालों में से 15 आवेदकों को मंगलवार कल्याण विभाग में बुलाकर विभागीय लेटर दिया गया। जिसके निमित बुधवार को गिरिडीह समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की मौजूदगी में लाॅटरी किया गया और जिसमें चार लोग का चयन किया गया। चार लोगों में तेलोडीह निवासी मोहम्मद शरीफ, मुस्लिम बाजार निवासी साहिस्ता नाजरी, सिकदारडीह निवासी मेहताब मिर्जा, बुढ़ियाखाद निवासी इस्लाम अंसारी शामिल हैं।
वही लाभार्थी चयनित इस्लाम अंसारी ने बताया कि गिरिडीह उपायुक्त के मौजूदगी में उपस्थित 15 आवेदकों के बीच लॉटरी हुआ जिसमें उनका चयन किया गया है।
