गिरिडीह: परिषदन भवन में राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में इरफान आलम के नए जिला अध्यक्ष बनने के खुशी में कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह का आयोजन किया और उन्हें बुके और माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव गीरेंद्र यादव ने कहा कि इरफान आलम को जिला अध्यक्ष बनने से गिरिडीह जिले में राजद की मजबूती बढ़ेगी। वही नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष इरफान आलम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव अनीता यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने जो दायित्व मुझे सौंपा है उसमें मैं खरा उतरने का कार्य करूंगा और पार्टी को और भी मजबूत बनाने के लिए संघर्ष के साथ कार्यकर्ताओं को जोड़ने का कार्य करते हुए पार्टी में एकता और मजबूती बनाए रखने का काम करूंगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव गिरेंद्र यादव, प्रदेश सचिव इनामुल हक शाहबाज आलम, यादव सेन, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद यादव, राजद के जिला उपाध्यक्ष रामकिशुन यादव, युवा राजद के नगर अध्यक्ष बिट्टू शुक्ला, युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार चौधरी, जमुआ प्रखण्ड अध्यक्ष लालबेग अंसारी, सचिव ललन यादव, महिला मोर्चा अध्यक्षा सुनीता देवी, जमुआ के पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर मंडल, देवरी प्रखण्ड अध्यक्ष रामकिशुन हाजरा, वरिष्ठ साथी सुखदेव हाजरा, तिसरी प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव, वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव, वरिष्ठ साथी राजकुमार यादव, पूर्व अध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, मुमताज अंसारी, संगम यादव, मोहम्मद जाकिर हुसैन अंसारी, सहित जिले के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष सचिव एवं सभी सदस्य मौजूद थे।

