Home » News Update » तेनुघाट थाना के पास वाहन जाँच अभियान बोकारो ट्रेफिक पुलिस के द्वारा चलाया गया।

तेनुघाट थाना के पास वाहन जाँच अभियान बोकारो ट्रेफिक पुलिस के द्वारा चलाया गया।

तेनुघाट: तेनुघाट थाना के पास वाहन जाँच अभियान बोकारो ट्रेफिक पुलिस के द्वारा अपने उच्च पदाधिकारियों के दिशानिर्देश पर चलाया गया। जिसमे ए एस आई अर्जुन महतो अपने सहयोगी मुकेश कुमार, मृत्युंजय कुमार, शैलेश कुमार, अमित कुमार  के साथ जाँच अभियान चला रहे थे। वंही श्री महतो ने वताया की आज लगभग 50 दो पहिया और चार पहिया वाहन जाँच किया गया। जाँच के दौरान लगभग कुल 41,000 रूपये की चालान ऑन लाईन कटी गई। वहीं जाँच के दौरान वाहन का इन्सुरेंश पेपर, वाहन पेपर, ड्राइवरी लाइसेंस, प्रदूषण पेपर और सीट बेल्ट की जाँच की गई। जाँच क्रम में सबसे ज्यादा दो पहिया वाहन में हेलमेट पर जोर दिया गया। जो दो पहिया वाहन वाले हेलमेट अपने हाँथ में लिये थे उन्हें उनके सर में पहनाकर चेतावनी भी दी गई इसे हाँथ में न लेकर चले पहन कर चले। ये आपके सुरक्षा के लिये है। वंही जाँच में लगे एस आई श्री महतो ने बताया कि इस तरह का जाँच बोकारो जिले में कई जगहों पर लगाया जा रहा है और जुर्माना लिया जा रहा है। वंही आज लगभग 41,000 रूपये ऑन लाइन जुर्माना वशूल किया गया। वाहन जाँच लगाने का मुख्य कारण यह है कि लोगो को अपनी जिम्मेदारियों का ऐहसास हो और वाहन के सभी कागजात लेकर सड़क पर चले। साथ ही दो पहिया वाले हेलमेट लगा कर घर से कही जाए जिससे दुर्घटना कम हो। वंही वर्तमान में क्षेत्र में कई वाहन चोर गिरोह सक्रिय है जिसके चलते उच्च अधिकारीयों के दिशा निर्देश पर जाँच अभियान चलाया जा रहा है। जिससे क्षेत्र में किसी तरह की आपराधिक घटना न घटे इस बात का भी ध्यान रखकर यह जाँच अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal