Home » News Update » विभिन्न मांगों के परिपेक्ष्य में झारखंड राज्य सरकारी महिला मोर्चा जिला गिरिडीह शाखा की बैठक हुई संपन्न।

विभिन्न मांगों के परिपेक्ष्य में झारखंड राज्य सरकारी महिला मोर्चा जिला गिरिडीह शाखा की बैठक हुई संपन्न।

गिरिडीह: झारखंड राज्य सरकारी महिला मोर्चा जिला शाखा गिरिडीह की बैठक अंशु लता स्वरूप की अध्यक्षता में दिनांक 20 जुलाई को किरण पब्लिक स्कूल गिरिडीह में संपन्न हुई। इस

बैठक में मोर्चा के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह उपस्थित थे।बैठक में दर्जनों महिला कर्मी उपस्थित थी। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका की निम्नांकित मांगों पर चर्चा कर निर्वाचन आयोग एवं राज्य सरकार से चार सूत्री मांग की गयी।

जिसमें पहली मांग-BLO का कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविका को कम से कम 500 रुपए प्रत्येक दिन की दर से भुगतान किया जाए एवं रविवार के दिन 1000 रुपए भुगतान की जाय। वंही दूसरी मांग-निर्वाचन आयोग से की गई की कि एक बुथ पर पर काम से कम दो BLO का पद स्थापन किया जाए। जबकि तीसरी मांग -BLO को 5G मोबाइल का सम्मानित राशि भुगतान कराया जाए चुकी विभागीय स्तर से मोबाइल क्रय में घटिया मोबाइल दिया जाता है। जबकि वर्तमान में प्रत्येक निरक्षीय पदाधिकारी दो मोबाइल रखने का निर्देश दिया जाता हैं। वंही चौथी मांग में आज की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार पैकेट वितरण पर विभागीय पदाधिकारी एवं माननीय मंत्री मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि घटिया पैकेट रहने के कारण अधिकांश लाभूक पैकेट प्राप्त नहीं कर रहे हैं। वैसी परिस्थिति में प्रत्येक माह लंबित पैकेट किस स्तर पर वापस किया जाए, इसकी मांग की गई। वही स्मृति पर मांग की गई किपैकेट के सड़ने गलने एवं नष्ट होने पर सेविका को जिम्मेवार नहीं बनाया जाए।

इसके अलावा बैठक में यह भी निर्णय हुआ 17 अगस्त 2025 को दिन रविवार, समय 11:00 सरकारी महिला मोर्चा का प्रखंड सम्मेलन गांडेय में संपन्न किया जाए।

इस मौके पर मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने सभी महिला कर्मी को एक जुट रहकर किसी भी विभाग के सरकारी महिला के साथ एकजुट कायम करने का सलाह दिया एवं संगठन को दुरुस्त करने का आवाहन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से सोनी देवी, सुधा कुमारी सिन्हा, हमीदा खातून, तरन्नुम, आर लोगोंनी मरांडी, जयंती देवी, किरण देवी, नीलम देवी, मुसर्रत खातून, बिंदु देवी, रिमा दास, अनीता देवी, निर्जला देवी, भारती देवी, दमयंती देवी, कैदोली सोरेन, उषा देवी, विनोद कुमार वर्मा, मोहम्मद सलीम अंसारी, शेखर दास, आजाद दास आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal