Home » News Update » अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में बेरमो एसडीओ के साथ सीसीएल प्रबंधन एवं स्वांग अवार्डी मजदूरों की वार्ता सम्पन्न।

अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में बेरमो एसडीओ के साथ सीसीएल प्रबंधन एवं स्वांग अवार्डी मजदूरों की वार्ता सम्पन्न।

तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश मछुआ के साथ सीसीएल कथारा के पदाधिकारी एवं स्वांग वाशरी के अवार्डी मजदूरों की वार्ता मंगलवार को सम्पन्न हो गई। बता दें कि अवार्डी मजदूर वर्ष 2010 से अपने नियोजन की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। इस दौरान मजदूरों का सीसीएल प्रबंधन के साथ कई बार बैठक भी हुई, मजदूर हड़ताल पर भी बैठे, लेकिन सकारात्मक वार्ता नही हो पाया था। आज की बैठक से मजदूरों में नियोजन की आस जगी है। मजदूर नेता मुमताज आलम ने बैठक को संतोषजनक बताया है। उन्होंने कहा है कि मजदूरों का नियोजन संबंधित मामले को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने सीसीएल के पदाधिकारी एवं स्वांग के अवार्डी मजदूरों को अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में उपस्थित होने का नोटिस पत्र जारी किया गया था। उसी नोटिस पत्र के आलोक में सभी मजदूर अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपने नियोजन की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी ने आगामी 29 जुलाई को एक बार फिर अवार्डी मजदूर एवं सीसीएल के पदाधिकारी को कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष हुई वार्ता से सभी मजदूर सन्तुष्ट होकर 28 जुलाई से होने वाले भूख हड़ताल को तत्काल स्थगित कर दिया है। मौके पर मजदूर नेता मुमताज आलम, अवार्डधारी मजदूर बुटकी बाई, अशोक कुमार शर्मा, परशुराम महतो, जानकी महतो, जाकिर अंसारी, लकीराम महतो, नीलकंठ धोबी, कार्तिक भुईयां, किट्टू रविदास, टेकलाल प्रजापति, कैला गंझु, अरबिंद सिन्हा, पीतांबर राम आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal