Home » News Update » इंटर महाविद्यालय तेनुघाट में घरवाटांड निवासी के द्वारा आठ पंखे दिया गया।

इंटर महाविद्यालय तेनुघाट में घरवाटांड निवासी के द्वारा आठ पंखे दिया गया।

तेनुघाट: तेनुघाट इंटर महाविद्यालय तेनुघाट में पेटरवार प्रखंड अंतर्गत घरवाटांड निवासी मनोज कुमार यादव के द्वारा आठ पंखे दिया गया। बताते चलें कि घरवाटांड निवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह तेनुघाट इंटर महाविद्यालय तेनुघाट से ही पढ़ कर पास हुआ और यहां के प्रोफेसर के द्वारा उसे पढ़ाई करने में काफी मदद मिली। जिससे वह पढ़ कर आज सीसीएल में कार्य कर रहा है। इस कारण वह चाहता है कि यहां से पढ़ कर बच्चे अपने भविष्य को बनाए और उन्हें पढ़ने में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होती है तो उसे भी वह पूरा करने की कोशिश जरूर करेगा। वहीं महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बबलू कुमार सिंह ने बताया कि यह मानसिकता बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है कि वह दूसरे की मदद करने को तैयार रहता है। इस अवसर पर व्याख्याता गोविन्द नायक, काजल कुमार राय, पंकज कुमार, विशंभर कुमार सिंह, प्रदीप कुमार, निरंजन राम, रमेश कुमार, रोशन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal