गिरिडीह: मंगलवार रात करीब 8 बजे गिरिडीह से पचम्बा की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिज़ायर कार असंतुलित होकर सड़क के डिवाइडर में जा टकराई। स्थानीय लोगों के अनुसार, डिवाइडर पर किसी प्रकार की कोई इंडिकेशन या संकेत नहीं था, जिस कारण चालक को समय रहते डिवाइडर का अंदाजा नहीं हो पाया।
हादसे में कार के आगे दाहिने हिस्से, खासकर टायर के पास का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं शुक्र है भगवान का कार में सवार दो व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। इस मौके पर मौजूद लोगों की सहायता से कार को डिवाइडर से बाहर निकाल लिया गया। वहीं मौके पर स्थानीय लोगों ने रोड बना रहे ठेकेदार की कार्य प्रणाली को इसका जिम्मेवार बताया।
