Home » News Update » प्रतापपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं व पोषण सखियों की बैठक, पोषण और योजनाओं पर जोर।

प्रतापपुर में आंगनबाड़ी सेविकाओं व पोषण सखियों की बैठक, पोषण और योजनाओं पर जोर।

प्रतापपुर(चतरा): बुधवार को प्रतापपुर प्रखंड सभागार में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं और पोषण सखियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक का उद्देश्य पोषण, बाल विकास और विभिन्न योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की समीक्षा करना और आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

 

साहू ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और पोषण सखियों से संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने पोषण ट्रैकर ऐप में समय पर डेटा एंट्री, तीन वर्ष से कम उम्र के बच्चों, किशोरी बालिकाओं, गर्भवटी और धात्री माताओं को नियमित पोषण सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

 

बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) के तहत 15 से 31 जुलाई 2025 तक चल रहे विशेष पंजीकरण अभियान की समीक्षा की गई।साहू ने निर्देश दिया कि ड्यू लिस्ट के आधार पर योग्य लाभुकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सेविकाओं को पात्र गर्भवती और धात्री माताओं को योजना की जानकारी देने, घर-घर संपर्क कर आधार, बैंक खाता जैसे विवरण एकत्र कर PMMVY पोर्टल पर पंजीकरण पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना गर्भावस्था में पोषण, स्वास्थ्य और आर्थिक सहायता प्रदान करती है। अभियान की नियमित मॉनिटरिंग और उत्कृष्ट कार्य करने वाली सेविकाओं को प्रोत्साहन देने की बात भी कही गई।

 

पोषण अभियान के तहत टीएचआर वितरण, बच्चों के वजन-लंबाई माप, पोषण ट्रैकर में डेटा एंट्री और समुदाय आधारित गतिविधियों पर बल दिया गया। कुपोषण की पहचान कर उच्च जोखिम वाले बच्चों को कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती कराने का निर्देश दिया गयासाहू ने पोषण सखियों को समुदाय में जागरूकता बढ़ाने के लिए नियमित घर-घर संपर्क करने को कहा।

 

बैठक में प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी सेविकाएं और पोषण सखियाँ मौजूद थीं। सभी ने पोषण मिशन की सफलता के लिए संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal