Home » News Update » केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल की शिक्षिका साक्षी पांडेय का JPSC में चयन

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल की शिक्षिका साक्षी पांडेय का JPSC में चयन

बेरमो :- केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल की शिक्षिका साक्षी पांडेय ने JPSC परीक्षा उत्तीर्ण की है। साक्षी विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय में हर्ष का माहौल है।विद्यालय के प्राचार्य डॉ बी आर डे ने साक्षी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और प्रार्थना सभा में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को अथक परिश्रम करना चाहिए और मन लगाकर पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि साक्षी की सफलता से सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए।

साक्षी पांडेय ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, अपने सहकर्मियों और प्राचार्य डॉ बी आर डे को दिया। उन्होंने प्राचार्य के सहयोग और प्रेरणा के लिए उनका आभार व्यक्त किया। साक्षी ने कहा कि प्राचार्य के मार्गदर्शन में उन्हें अपनी क्षमताओं को विकसित करने का अवसर मिला है। इस अवसर पर सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। साक्षी की सफलता पर विद्यालय में बधाई का तांता लगा रहा। सभी ने साक्षी की उपलब्धि को एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया और कहा कि उनकी सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

बेरमो समवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal