Home » News Update » गिरीडीह जिला स्तरीय उल्लास- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण का आयोजन

गिरीडीह जिला स्तरीय उल्लास- नव भारत साक्षरता कार्यक्रम प्रशिक्षण का आयोजन 

Giridih: राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड सभागार, गिरिडीह प्रखंड में गिरिडीह जिला स्तरीय उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत जिला संसाधन समूह के सदस्यों को एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन का शुभारंभ जिला शिक्षा अधीक्षक-सह – सदस्य सचिव मुकुल राज एवं राज्य नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार निराला के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सदस्य सचिव मुकुल राज ने कहा कि जिला के सभी जिला स्तरीय संसाधन समूह के सदस्यों को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर ऑन लाइन सर्वेक्षण के कार्य को प्रगति में भागीदारी निभाना है।   

इस मौके पर प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक एस.आर.जी. संजीव कुमार एवं मनोज कुमार यादव ने किया। वंही मौके पर राज्य नोडल पदाधिकारी मनोज कुमार निराला द्वारा उल्लास कार्यक्रम की पृष्टभूमि, साक्षरता की वर्तमान स्थिति, गिरिडीह जिले में साक्षरता का लक्ष्य, जिला के विभिन्न स्तरों पर नव भारत साक्षरता समिति की भूमिका और उद्देश्यों, सर्वेक्षण कार्य, शिक्षकों के साथ असाक्षरों को किस प्रकार से जोड़ना, पठन पठान केन्द्रों का संचालन, जन चेतना केंद्र की कार्यकलाप पर विशेष चर्चा की गई। प्रशिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि सत्र 2025- 26 में 1,49,440 असाक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें शिक्षकों के साथ जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों की अहम भूमिका रहेगी। इस प्रशिक्षण में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंजीत कुमार चौधरी, बगोदर , स्वप्न कुमार मंडल, अशोक कुमार, बिरनी, सभी प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, शिक्षक-सह- जिला संसाधन समूह के सभी सदस्य एवं सभी क्म्प्यूटर ऑपरेटरों के साथ साक्षरता के हितकारक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal