Home » News Update » बोकारो पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , एक मिनी ट्रक के साथ तीन चोर गिरफ्तार

बोकारो पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , एक मिनी ट्रक के साथ तीन चोर गिरफ्तार

चंद्रपुरा  थाना अन्तर्गत पिपराडीह रेलवे फाटक के नजदीक चंदनाबाद जंगल के पास कुछ लोगो द्वारा रेलवे पटरी का लोहा काटकर चोरी कर ले जाने के नियत से एक सफेद मिनी ट्रक संख्या – JH10BG-1014 पर लोड़ किया गया है। सूचना प्राप्त होने पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह एवं रात्रि गश्ती पदाधिकारी कुलदीप महतो द्वारा सूचना के आलोक में विधिवत छापामारी किया गया। जिसमें घटनास्थल से तीन व्यक्तयों को निरुद्ध कर शक्ति से पुछताछ करने पर उनके बताये अनुसार चोरी के घटना में प्रयुक्त एक मिनी ट्रक संख्या JH10BG-1014 एवं उसपर लोड़ करीब 31/½ क्विंटल लोहा एवं 02 ऑक्सिजन स्लेण्डर को बरामद किया गया।

बरामदगीः-

1) एक सफेद मिनी ट्रक संख्या JH10BG-1014

2) रेल पटरी का 02 कटा हुआ टुकड़ा वजन करीब 3½ क्विंटल लम्बाई लगभग- 12 फिट

3) ऑक्सिजन स्लेण्डर – 02

गिरफ्तारी

(1) शंकर कुमार दास उम्र लगभग 27 वर्ष, पिता स्व० जागेश्वर दास, सा० पिपराडीह टोला लालमटिया, थाना – चन्द्रपुरा जिला – बोकारो

(2) दिलीप कुमार महतो उम्र लगभग 25 वर्ष पिता युगल महतो सा0 नर्रा टोला बरवाडीह थाना – चन्द्रपुरा जिला – बोकारो

(3) छटु भुईया उम्र लगभग 20 वर्ष, पिता अशोक भुईया सा० प्रेमपहाड़ी, थाना- चन्द्रपुरा, जिला – बोकारो –

छापामारी दल

1. पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी चन्द्रपुरा अजय कुमार सिंह।

2. स०अ०नि० कुलदीप महतो, चन्द्रपुरा थाना।

3. सशस्त्र बल चन्द्रपुरा थाना ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal