Home » News Update » डीवीसी बीटीपीएस एवं सीटीपीएस में 11वें दिन भी जारी है छाई बंदी

डीवीसी बीटीपीएस एवं सीटीपीएस में 11वें दिन भी जारी है छाई बंदी

बेरमो :- डीवीसी बीटीपीएस एवं सीटीपीएस में छाई बंदी का 11वां दिन शांति पूर्वक चल रहा है। हाईवा कोयलांचल ऑनर एसोसिएशन बेरमो एवं संपूर्ण विस्थापितों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। उनकी मांग है कि डीवीसी बीटीपीएस एवं सीटीपीएस को ₹10 प्रति किलोमीटर प्रति टन देना होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई ट्रांसपोर्टर कम रेट से टेंडर लेकर आती है तो उनको अपना घर से देना होगा l आंदोलनकारियों ने कहा कि डीवीसी मैनेजमेंट को स्थानीय एवं विस्थापित को रोजगार देना होगा और रोड सेल्स से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग करना होगा। उन्होंने कहा कि अब वे नहीं समझने वाले हैं और अपनी मांग को पूरी करवाने के लिए लड़ेंगे। इस आंदोलन में माननीय विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप भैया, मंत्रि पुत्र एवं केन्द्र सदस्य झामुम राजू भैया का समर्थन है। आंदोलनकारियों ने कहा कि डीवीसी मैनेजमेंट को उनकी मांग पूरी करनी होगी क्योंकि उनकी मांग जायज है।

बेरमो संवाददाता राजेश सागर की रिपोर्ट,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal