पतंजलि परिवार आदर्श योग कक्षा श्री आरके महिला कॉलेज ग्रुप द्वारा सावन मिलन महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से रजनीकांत दोसा सेंटर में मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथिओं द्वारा दीप पप्रजवल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके उपरांत सीमा लाल और प्रमिला सिंह आशा चौरसिया के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

“चूड़ी मजा ना देगी” रंगीलो सावन जीत पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया।
महिलाएं हरे रंग की प्रधान में सज सवरकर आई थी जो की हरियाली का प्रतीक है। सावन का पावन महीना बाबा भोले नाथ का पूजन का महीना है प्रकृति भी इस समय हरी भरी रहती है महिलाओं द्वारा मौके पर नृत्य गीत संगीत के साथ-साथ कई प्रकार के गेम कराया गया और प्रथम द्वितीय पुरस्कार का भी वितरण किया गया। बिंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निर्मला सिंह, द्वितीय स्थान आशा चौरसिया और तृतीय स्थान सुनीता घोष ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षिका पुष्पा शक्ति के द्वारा किया गया। सहयोग सपना राय, लक्ष्मी छाया, रेखा सिन्हा आदि ने किया। मौके पर निर्मला सिंह, सीमा लाल, आशा चौरसिया, सुपर्णा मुखर्जी, डॉ आरती वर्मा, प्रोफेसर उमा वर्मा, प्रमिला सिन्हा, सुनीता घोष, माया घोष, मृदुला सिन्हा, रेखा तर्वे, पूनम सिंह, पुष्पा देवी, संगीता सिन्हा, विवाह किरण, जया सिन्हा, प्रोफेसर उमा वर्मा, सीमा लाल, ममता पाण्डे, खुशी कुमार आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
