चतरा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला स्वास्थ्य समिति, सभी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम, बीपीएम, एमओआईसी, स्वास्थ्य केंद्रों के प्रतिनिधि, नीति आयोग के फेलो सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की समीक्षा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। उपायुक्त ने जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, टीबी व एचआईवी नियंत्रण, एनसीडी स्क्रीनिंग, बाल लिंगानुपात सुधार, आंगनबाड़ी सेवाओं और स्वास्थ्य भवन निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के प्रमुख बिंदु में ई-संजीवनी पोर्टल एनसीडी के तहत टेली-कंसल्टेशन की समीक्षा की गई। निष्क्रिय चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश, कुपोषण उपचार गंभीर कुपोषित बच्चों को एमटीसी भेजने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आदेश, गर्भवती महिलाओं की देखभाल एएनसी जांच, पंजीकरण और नियमित टीकाकरण पर जोर, विद्यालय स्वास्थ्य जांच छात्र-छात्राओं को आयरन फोलिक एसिड टेबलेट, डेंटल स्क्रीनिंग और शिक्षक प्रशिक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश, स्वास्थ्य भवन निर्माण 08 स्वास्थ्य उपकेंद्रों, पेयजल आपूर्ति और निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आदेश, फाइलेरिया जागरूकता10 से 25 अगस्त तक जागरूकता कार्यक्रम और एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों के प्रशिक्षण की योजना, लिंगानुपात सुधार कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्देश, कायाकल्प योजना सदर अस्पताल और चयनित स्वास्थ्य केंद्रों का मूल्यांकन करने का आदेश,निर्माण कार्यों की प्रगति सिमरिया, प्रतापपुर, मयूरहंड, लावालौंग आदि क्षेत्रों में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द पूरा करने पर बल।
उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने, आपसी समन्वय और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, जनता को समर्पित भाव से सेवा देना प्रशासन की प्राथमिकता है।
