Home » News Update » चौथे दिन भी अनुमंडल कार्यालय में जारी रहा धरना।

चौथे दिन भी अनुमंडल कार्यालय में जारी रहा धरना।

तेनुघाट: बेरमो अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय के समीप सोमवार को चौथे दिन भी न्याय की मांग को लेकर धरना जारी रहा। पीड़ित परिवार और धरना पर बैठे संतोष नायक और मिथुन चंद्रवंशी के साथ आज मानवाधिकार सहयोग संघ भारत के महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सीमा महतो ने अपने सहयोगियों के साथ धरना पर बैठे लोगो को समर्थन दिया और धरने पर बैठी। वहीं महतो के साथ जिला अध्यक्ष पी सोनी, प्रदेश सचिव के ललिता राव, केंद्रीय सदस्य सीता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रही ही। वहीं सीमा महतो ने कहा की पिट्स मॉडर्न ऐसे लापरवाह स्कूल को जल्द बंद कर दे और जिम्मेदार प्राचार्य और एनसीसी शिक्षक को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे, नहीं तो उग्र आंदोलन की जायेगी इसकी जिम्मेवारी प्रशासन और सरकार की होगी। वहीं 29 जुलाई को सुबह से ही तेनुघाट बस स्टैंण्ड के पास पेटरवार-गोमिया मार्ग बंद करने का ऐलान पीड़ित परिवार के साथ धरनाधारियों ने किया है। इस बंद में मैडिकल से सम्बंधित, खाद्य पदार्थो जैसे दूध आदि और स्कूल से सम्बंधित वाहनों का आवागमन जारी रहेगा।इस धरने में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, उपाध्यक्ष वेंकट हरि विश्वनाथन, महासचिव वकील प्रसाद महतो, कोषाध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव, अधिवक्ता स्वरूप सहाय, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार मिश्रा, पंकज कुमार सिंह, विनय कुमार सिन्हा, पंकज कुमार सिन्हा, प्रहलाद महतो, पसस अजित कुमार पाण्डेय, दीपक कुमार सिन्हा, भाष्कर आनन्द, रंजीत कुमार, अभिषेक मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, गोपाल कुमार, शालीग्राम प्रसाद, पंकज पाठक, रणधीर सिंह, रुपेश कुमार यादव सहित कई गन्यमान्य लोग मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

FOLLOW US

POll

क्या आप \"Live 11 News\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

TRENDING NEWS

Advertisement

GOLD & SILVER PRICE

Rashifal