चतरा: जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रीना साहू की अध्यक्षता में बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, चतरा में साइबर सुरक्षा और मोबाइल एडिक्शन पर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जिला क्षेत्रीय प्रबंधक शंभू बड़ाईक ने साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और मोबाइल की लत से बचने के उपाय सुझाए। रीना साहू ने साइबर अपराध, शोषण और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए सजग रहने की सलाह दी और आत्म-सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका (चतरा ग्रामीण) नीलम कुमारी, सखी वन स्टॉप सेंटर से नरेंद्र राणा, विद्यालय की शिक्षिकाएं और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
